सीरिया में इस्लामिक स्टेट-आईएस के हमले में दो अमरीकी सैनिक और एक अमरीकी दुभाषिए की मौत हो गई है। हमले में तीन सैनिक घायल भी हुए हैं। अमरीकी केंद्रीय कमान के अनुसार, हमलावर को मार गिराया गया है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इसे अमरीका और सीरिया पर आईएसआईएस का हमला बताया। उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों की हालत ठीक है और हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा। यह पहला मौक़ा है जब बशर अल-असद सरकार गिरने के बाद सीरिया में किसी अमरीकी की मौत हुई है।
सीरिया सरकार के अनुसार, हमले में दो सीरियाई सैन्यकर्मी भी घायल हुए हैं। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि हमलावर सीरियाई सुरक्षा बल का सदस्य था। हालांकि, किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान में अन्य बलों को प्रशिक्षण देने के लिए अमरीकी सैनिक 2015 से सीरिया में मौजूद हैं।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…