अंतर्राष्ट्रीय

बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक न्‍यायालय के गिरफ़्तारी वारंट को इजरायल ने बताया बेबुनियाद

इस्राइल ने 2023-24 में गजा संघर्ष के दौरान युद्ध अपराधों के आरोपी पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू के विरूद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्‍त करने की अपील अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक न्‍यायालय से की है। ये वारंट आठ अक्‍तूबर 2023 और बीस मई 2024 के बीच मानवता के विरूद्ध किए गए अपराधों के मामले में जारी किये गये थे।

इस्राइल की सरकार, देश के विरूद्ध पूर्वाग्रह से ग्रस्‍त होने का दावा करते हुए वारंट की वैधता और अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक न्‍यायालय के अधिकार क्षेत्र का विरोध कर रही है। वहीं अमरीका और फ्रांस ने इन वारंट की निंदा की है जबकि ब्रिटेन और कनाडा ने इन वारंटों के आधार पर कार्रवाई किए जाने का पक्ष लिया है। फ्रांस ने दावा किया है कि इस्राइल का अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक न्‍यायालय का सदस्‍य नहीं होने के कारण युद्ध अपराधों के लिए न्‍यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट से बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू को छूट प्राप्‍त है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग…

2 घंटे ago

चक्रवाती तूफान अकवान के शुक्रवार को नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का…

2 घंटे ago

उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्‍न

उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन कल बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल…

2 घंटे ago

भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया

भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया है। कतर की…

2 घंटे ago

भारत और थाईलैंड ने नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी…

2 घंटे ago

भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग का 12वां सत्र नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत-बेलारूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग का 12वां सत्र 16…

2 घंटे ago