इस्राइली वायुसेना ने कल रात ईरान पर हवाई हमले किए। ईरान की राजधानी तेहरान के निकट विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इस्राइल के रक्षामंत्री इस्रैल काट्ज़ ने कहा कि ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस्राइल के हमले में ईरान के रिवेल्यूशनरी गार्डस मुख्यालय को भी निशाना बनाया गया। इस हमले में रेवोल्यूशनरी गार्डस प्रमुख हुसैन सलामी मारा गया है। परमाणु ऊर्जा संगठन के पूर्व प्रमुख फरीदुल अब्बासी भी हमले में मारे गए हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतनयाहू ने कहा है कि ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को गंभीर क्षति पहुंची है।
इस्राइल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। इस्राइल के रक्षामंत्री ने कहा कि जवाबी हमले की आशंका को देखते हुए आज पूरे इस्राइल में स्कूल बंद रहेंगे।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…