इजरायल ने उत्तरी गाजा में इरेज़ क्रॉसिंग को फिर से खोल दिया है। ये लोगों के आनेजाने का एकमात्र प्रवेश द्वार है। अक्टूबर में हमास आतंकवादियों द्वारा नष्ट किए जाने के बाद ये मार्ग बंद कर दिया गया था। इस मार्ग को फिर से खोलने का फैसला अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की यात्रा के मौके पर हुआ। अमेरिका, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित इजरायली नेताओं के साथ बैठकों के दौरान गजा में मानवीय सहायता बढ़ाने पर जोर दे रहा हैं।
इरेज़ के पास के उत्तरी क्षेत्रों में 7 अक्टूबर के हमास के हमले के बाद से यह मार्ग अवरूद्ध हो गया था। इस्रायल ने कहा है कि क्रॉसिंग को फिर से खोलने से महीनों के प्रतिबंध के बाद भोजन और दवा जैसी मानवीय आपूर्ति के प्रवेश की अनुमति मिल जाएगी। 7 अक्टूबर को हमले से पहले, इरेज़ फिलिस्तीनियों के लिए एक यात्री क्रॉसिंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। इसमें चिकित्सा रोगियों, मजदूरों और गजा से अंदर और बाहर जाने वाले यात्री शामिल थे।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…