अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल ने उत्तरी गाजा में इरेज़ क्रॉसिंग को फिर से खोला

इजरायल ने उत्तरी गाजा में इरेज़ क्रॉसिंग को फिर से खोल दिया है। ये लोगों के आनेजाने का एकमात्र प्रवेश द्वार है। अक्टूबर में हमास आतंकवादियों द्वारा नष्ट किए जाने के बाद ये मार्ग बंद कर दिया गया था। इस मार्ग को फिर से खोलने का फैसला अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की यात्रा के मौके पर हुआ। अमेरिका, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित इजरायली नेताओं के साथ बैठकों के दौरान गजा में मानवीय सहायता बढ़ाने पर जोर दे रहा हैं।

इरेज़ के पास के उत्तरी क्षेत्रों में 7 अक्टूबर के हमास के हमले के बाद से यह मार्ग अवरूद्ध हो गया था। इस्रायल ने कहा है कि क्रॉसिंग को फिर से खोलने से महीनों के प्रतिबंध के बाद भोजन और दवा जैसी मानवीय आपूर्ति के प्रवेश की अनुमति मिल जाएगी। 7 अक्टूबर को हमले से पहले, इरेज़ फिलिस्तीनियों के लिए एक यात्री क्रॉसिंग के रूप में इस्‍तेमाल किया जाता था। इसमें चिकित्सा रोगियों, मजदूरों और गजा से अंदर और बाहर जाने वाले यात्री शामिल थे।

Editor

Recent Posts

भारत-यूएई निवेश पर उच्च स्तरीय संयुक्त कार्यबल (HLJTFI) की 14वीं बैठक मुंबई में आयोजित हुई

भारत-यूएई निवेश पर उच्च स्तरीय संयुक्त कार्यबल (एचएलजेटीएफआई) की 14वीं बैठक आज मुंबई में आयोजित…

7 मिनट ago

भारतीय तटरक्षक बल ने पारादीप के पास समुद्री संकट में सहायता के लिए त्वरित अभियान संचालित किया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने ओडिशा के पारादीप से लगभग 37 समुद्री मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व में…

9 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली की वायु प्रदूषण शमन कार्ययोजना की समीक्षा की

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री (राष्‍ट्रीय…

10 मिनट ago

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सेंसेक्स में करीब एक हजार अंकों की गिरावट; निफ्टी भी 299 अंक गिरा

कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच घरेलू शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में…

1 घंटा ago

सुप्रीम कोर्ट ने UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट…

1 घंटा ago