इस्राएल ने आज सवेरे दक्षिणी लेबनान पर हमला तेज कर दिया, जिसमें ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स की लेबनन की शाखा के कमांडरों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले इस्राएल ने शनिवार को तेहरान में एक तेल भंडारण प्रतिष्ठान पर हमला किया था।
लेबनन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी लेबनन में इस्राएली हवाई हमलों में आठ लोग मारे गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस्राएल के ड्रोन ने बेरूत के एक होटल पर हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए और 10 घायल हो गए।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कल पड़ोसी देशों पर हमलों के लिए माफी मांगी है। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर कड़ा प्रहार करने की धमकी दी और कहा कि और भी क्षेत्र और जनसमूह निशाने पर होंगे। उन्होंने इस स्तर पर किसी भी तरह के समझौते की संभावना से साफ इनकार कर दिया।
इस लड़ाई में अब तक ईरान में एक हजार 230 लोग, लेबनन में 290 से अधिक और इस्राएल में 11 लोग मारे जा चुके हैं। छह अमरीकी सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…