इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ फिर से लडा़ई शुरू करने की पुष्टि की है। उनकी यह टिप्पणी गजा में बड़े पैमाने पर हवाई हमलों के बाद आई है, जिसमें चार सौ से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। उन्होंने इन हवाई हमलों को महज शुरुआत बताते हुए कहा कि क्षेत्र में लड़ाई पूरी ताकत से फिर से शुरू हो गई है।
राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि इस्राइल जब तक हमास को खत्म नहीं कर देता और आतंकवादी समूह द्वारा बंधक बनाए गए अपने नागरिकों को रिहा नहीं करा लेता तब तक आगे बढ़ता रहेगा। अमरीका ने इस्राइल के हमलों का समर्थन किया है।
इससे पहले कल प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने युद्धविराम को बढ़ाने के लिए वार्ता में प्रगति नहीं होने के कारण हमलों का आदेश दिया। इस्राइल के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में हमलों में तेजी आने की उम्मीद है।
ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर घरेलू दबाव बढ़ रहा है, बंधक संकट से निपटने के उनके तरीके और इस्राइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख को बर्खास्त करने के उनके फैसले को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। हमलों के बाद लंबे समय से चल रहे उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मुकदमे में उनकी ताजा गवाही भी रद्द कर दी गई है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…