प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन किया। दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और आपसी लाभ के लिए इन संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों नेताओं ने आतंकवाद की घोर भर्त्सना की और आतंकवाद के हर रूप और अभिव्यक्ति के प्रति किसी भी तरह की नरमी न बरतने की अपनी नीति को दोहराया।
उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में निष्पक्ष और स्थायी शांति के प्रयासों, जिसमें गाजा शांति योजना का शीघ्र कार्यान्वयन शामिल है, के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की।
दोनों नेताओं ने लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।
ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…
भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत एमटी एल गाईया पर कल हुए हमले…
पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…
भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में…
भारत ने महिला एशिया कप 2026 जीत लिया है। भारत ने कल फाइनल में श्रीलंका…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का दिल्ली में हुए…