भारत

इजराइल की संसद ने प्रधानमंत्री मोदी को किया ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सशक्‍त बनाने में असाधारण योगदान देने के लिए इस्राइल की संसद ‘नेसेट’ के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर मेडल’ से सम्‍मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्‍मान को प्राप्‍त करने वाले विश्व के पहले नेता हैं। संबोधन के बाद इस्राइल की संसद के अध्यक्ष आमिर ओहाना ने यह सम्‍मान प्रधानमंत्री को दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ यह पुरस्‍कार स्‍वीकार करते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि इस सम्‍मान से सिर्फ एक व्‍यक्ति को सम्‍मानित नहीं किया गया है, बल्कि भारत और इस्राइल के बीच की स्‍थायी मित्रता को सम्‍मान दिया गया है। नेसेट सम्‍मान ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि, नवाचार और आर्थिक सहयोग के द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ बनाने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को उजागर किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को स्‍पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्‍मानित किया जाना उनकी कुशल राजनीतिज्ञता को दर्शाता है। यह सम्‍मान आपसी सशक्तिकरण और मानवता के कल्‍याण को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच के संपर्क को प्रोत्‍साहन प्रदान करता है। अमित शाह ने कहा कि यह सम्‍मान प्रत्‍येक भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है। यह हमारे प्रधानमंत्री की उस दूरदर्शिता का उदाहरण है जो सभी के कल्याण के लिए मानवता के हित को आगे बढ़ाने के लिए पारस्परिक सशक्तिकरण के प्रति राष्ट्रों के बीच सेतु का निर्माण कर रही है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

10 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

11 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

11 घंटे ago