इसरो ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-09 को इच्छित कक्षा में स्थापित करने में पीएसएलवी रॉकेट की विफलता की जांच शुरू कर दी है। इस घटना की जांच के लिए समिति गठित की गई है। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि समिति ने कारणों का पता लगाने के लिए कल कई दौर की चर्चा की। श्रीहरिकोटा से कल प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों बाद ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी61) रॉकेट में खराबी आने के बाद इसरो अपने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा। डॉ. नारायणन ने कहा कि रॉकेट चार चरणों वाला वाहन है।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर…
12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम् के स्वर्ण जयंती समारोह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला का संचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज…