ISRO ने श्रीहरिकोटा से देश का सबसे भारी संचार उपग्रह Cms-03 लॉन्च किया। इस मिशन का उद्देश्य नौसेना की संचार क्षमताओं और कनेक्टिविटी को बढाना तथा उच्च क्षमता वाली बैंडविड्थ प्रदान करना है। सीएमएस-03 उपग्रह एक मल्टी-बैंड सैन्य संचार प्रणाली है। यह उपग्रह आवाज, डेटा और वीडियो लिंक के लिए ट्रांसपोंडर ले जाएगा। यह सी, विस्तारित सी और केयू बैंड में काम करेगा। सीएमएस-03 विस्तृत समुद्री क्षेत्र और भारतीय भूभाग की कवरेज प्रदान करेगा, जिससे नौसेना की संचार क्षमता में सुधार होगा। इस उपग्रह से दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच भी बढ़ेगी।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने संचार उपग्रह सीएमएस-03 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो और भारतीय नौसेना को हार्दिक बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर…
भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंग्लस का…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित…
न्यूज़ीलैंड के तौरंगा में माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेले गए 5वें वनडे मैच…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु; उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी;…