भारत

इसरो के चंद्रयान-2 ने पहली बार चंद्रमा पर सौर विस्फोट के प्रभाव का पता लगाया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक ऐतिहासिक सफलता के रूप में, घोषणा की है कि उसके चंद्रयान-2 ने अपने वैज्ञानिक उपकरण का उपयोग करके सूर्य से निकलने वाले कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) के चंद्रमा पर पड़ने वाले प्रभावों का पहली बार अवलोकन किया है। इस अवलोकन से चंद्रमा के बाह्यमंडल और पतले वायुमंडल तथा उसकी सतह पर अंतरिक्ष मौसम के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी।

श्रीहरिकोटा से 22 जुलाई 2019 को जीएसएलवी-एमके3-एम1 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-2 में आठ वैज्ञानिक उपकरण थे और 20 अगस्त 2019 को चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा। हालांकि 7 सितंबर 2019 को लैंडिंग के प्रयास के दौरान विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था। लेकिन ऑर्बिटर पूरी तरह से चालू है और चंद्रमा के चारों ओर कक्षा में काम करना जारी रखे हुए है। 10 मई, 2024 को एक दुर्लभ सौर घटना के दौरान, सीएमई की एक श्रृंखला ने चंद्रमा को प्रभावित किया, जिससे दिन के चंद्र बहिर्मंडल – चंद्रमा के आसपास के अत्यंत पतले वायुमंडल – के कुल दबाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि बहिर्मंडल में न्‍यूट्रल परमाणुओं और अणुओं का घनत्व एक परिमाण के क्रम से भी अधिक बढ़ गया है, जिससे उन सैद्धांतिक भविष्यवाणियों की पुष्टि हुई है, जिनकी प्रत्यक्ष अवलोकन द्वारा पहले कभी पुष्टि नहीं हुई थी। इसरो ने कहा कि ये परिणाम न केवल चंद्रमा के वातावरण को लेकर वैज्ञानिक समझ को गहरा करते हैं, बल्कि भविष्य में चंद्र मिशनों और चांद पर मानव आवास के डिजाइन में अहम भूमिका भी निभाएंगे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

58 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

2 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

2 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

5 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

6 घंटे ago