इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कल सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। जॉर्जिया मेलोनी कल अघोषित यात्रा पर जेद्दाह पहुंची। सऊदी प्रेस एजेंसी ने ख़बर दी है कि बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई तथा इन्हें और मज़बूत करने पर विचार-विमर्श हुआ। हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रम, अंतरराष्ट्रीय नौवहन और ऊर्जा सुरक्षा पर भी विचार हुआ। जॉर्जिया मेलोनी इसके बाद कतर और संयुक्त अरब अमीरात जाएंगी। उनकी यह यात्रा क्षेत्रीय तनाव और खाडी देशों पर ईरान के हाल के हमले के बाद ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच हो रही है।
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी…