विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जर्मनी के म्यूनिख में कई देशों के विदेश मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और इस्रायल के विदेश मंत्री गाइडियन सार ने एशिया, यूरोप और अमरीका को इस्रायल के रास्ते जोड़ने की अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की योजना पर विचार विमर्श किया।
इस्रायल के विदेश मंत्री कार्यालय ने कहा कि डॉक्टर जयशंकर और गाइडियन सार ने कल रात म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के क्रम में मुलाक़ात की। दोनों नेताओं ने हूतियों और ईरान द्वारा व्यापार मार्गों पर किए जा रहे हमलों से उत्पन्न चुनौती पर भी चर्चा की। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ एक साझा संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अमरीका और भारत इतिहास के महानतम व्यापारिक मार्गों में से एक के निर्माण के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।
डॉनल्ड ट्रम्प के अनुसार, यह मार्ग भारत, इस्रायल, इटली और अमरीका से होकर गुज़रेगा। डॉक्टर जयशंकर ने नॉर्वे के वित्त मंत्री और म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के भावी अध्यक्ष जेन्स स्टॉल्टनबर्ग से भी कल म्यूनिख में मुलाक़ात की। दोनों नेताओं ने वैश्विक सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। डॉक्टर जयशंकर ने अर्जेंटीना के विदेश और व्यापार मंत्री गेरार्डो वेर्दिन से भी मुलाक़ात की।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोक रैस्मुसेन के साथ यूरोप की सुरक्षा चुनौतियों के बारे में चर्चा की। डॉक्टर जयशंकर ने रोमानिया, ऑस्ट्रिया और मंगोलिया के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…
केन्द्र सरकार ने पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने के मद्देनज़र रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्सि…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026…
भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान…
जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर…
सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास…