भारत

जल शक्ति मंत्रालय ने मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा की

जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग (DWR,RD,GR) ने मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। यह प्रोग्राम स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों या भारत में जनसंचार के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान में नामांकित रिसर्च स्कॉलर विद्यार्थियों को इंटर्न के रूप में शामिल करना चाहता है।

इंटर्नशिप कार्यक्रम चयनित उम्मीदवारों को मीडिया/सोशल मीडिया गतिविधियों से संबंधित विभाग के काम से जुड़ने के लिए अल्पकालिक अनुभव प्रदान करता है। जिन विद्यार्थियों ने मास कम्युनिकेशन या जर्नलिज्म या संबंधित क्षेत्रों में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है या जो विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से उपरोक्त क्षेत्रों में पीजी या डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन या संबंधित क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के अधीन) कर रहे हैं, वे दिशानिर्देशों में उल्लिखित शर्तों के अधीन पात्र हैं।

इंटर्नशिप की अवधि छह से नौ महीने की होगी। इंटर्नशिप कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूरा होने पर चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह का मानदेय और इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून, 2024 है। इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के इच्छुक लोग केवल ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जो https://mowr.nic.in/internship/ पर उपलब्ध है। अन्य विवरण के लिए, यहां पहुंचें: https://jalshakti-dowr.gov.in/.

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्वदेशी वैज्ञानिक उपलब्धियों और…

8 घंटे ago

सरकार ने टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘रियायती स्थानीय पास’ की शुरुआत की

राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की…

8 घंटे ago

भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के…

8 घंटे ago

संयुक्त घोषणा-पत्र को अंगीकृत करने के बाद नई दिल्ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच संपन्न हुआ

12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, जिसका उद्घाटन कल लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया था,…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने आज नई दिल्ली में…

13 घंटे ago