जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों के अनुकूल बजट पेश करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि बजट निर्माण प्रक्रिया में जन प्रतिनिधियों को भागीदारी से लोगों की आकांक्षाएं और आवश्यकताएं दिखाई देती है।
जम्मू में सिविल सचिवालय में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श बैठकों की एक श्रृंखला में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अनंतनाग, बडगाम, कठुआ और सांबा जिलों के विधायकों के साथ-साथ जिला विकास परिषद, डीडीसी अध्यक्षों से बात की।
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने जोर दिया कि केंद्र शासित प्रदेश सरकार चाहती है कि यह बजट सिर्फ सरकार द्वारा नहीं, बल्कि लोगों द्वारा, लोगों के लिए हो।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…