जम्मू-कश्मीर में जम्मू के अखनूर सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को मार गिराया है। इसके साथ ही नियंत्रण रेखा पर इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है।
कल आतंकवादियों ने सेना के काफिले की एम्बुलेंस पर हमला किया था। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में तीन आंतकवादियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है। हालांकि, आंतकवादियों के शव बरामद करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है।