जम्मू-कश्मीर मौसम: बारिश के बाद कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। IMD के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के अधिकतर मैदानी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल देर रात से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल-रामबन सेक्टर में भारी बारिश की सूचना है, जबकि राजमार्ग की ओर जाने वाले काजीगुंड और मीरबाजार इलाकों में बर्फबारी हो रही है। कई स्थानों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की सूचना है। जिससे राजमार्ग पर यातायात रूक गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम में सुधार होने और अधिकारियों द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा की योजना बनाएं। बारिश के कारण पूरे कश्मीर क्षेत्र में तापमान में गिर गया है।
गुजरात में आतंकरोधी दस्ते-एटीएस ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ लोगों…
भारत ने स्पष्ट किया है कि जब तब पाकिस्तान सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन देना नहीं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की छह दिन की यात्रा पर…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के हालिया दौरे के दौरान तोतापुरी…
कोलकाता; 3 जुलाई 2026: आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह…