भारत

जम्‍मू-कश्‍मीर को जल्‍द ही राज्‍य का दर्जा वापस मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आश्‍वासन दिया है कि जम्‍मू-कश्‍मीर को राज्‍य का दर्जा जल्‍द ही वापस मिलेगा। श्रीनगर में शेरे कश्‍मीर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन केन्‍द्र में युवाओं का सशक्तिकरण, जम्‍मू कश्‍मीर में परिवर्तन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केन्‍द्र सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर में हाल के आतंकी हमलों को बहुत गंभीरता से लिया है और जम्‍मू-कश्‍मीर के दुश्‍मनों को मुंहतोड जवाब दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी आज से जम्‍मू-कश्‍मीर के दो दिन के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने सडक, जलापूर्ति और उच्‍च शिक्षा में बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों की एक हजार पांच सौ करोड रुपये मूल्‍य की कई विकास परियोजनाओं का उदघाटन और आधारशिला रखी। उन्‍होंने एक हजार आठ सौ करोड़ रुपये की कृषि और उससे संबंधित क्षेत्र में प्रतिस्‍पर्धा सुधार परियोजना की भी शुरुआत की। उन्‍होंने सरकारी क्षेत्र में भर्ती हुए लगभग दो हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव, जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

5 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

5 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

6 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

18 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

18 घंटे ago