बिहार में जनता दल युनाइटेड ने आज आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें पार्टी ने कई उम्मीदवारों को फिर से नामांकित किया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी करने के साथ ही जनता दल यूनाइटेड ने भी अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है दूसरी सूची में 19 वर्तमान विधायकों को फिर से मौका दिया गया है जबकि चार मंत्रियों सुमित कुमार सिंह, शीला मंडल, लेशी सिंह और जयंत राज पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।
महागठबंधन में सीटों के तालमेल के समझौते के बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रमुख उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने बेगूसराय से पूर्व विधायक अमिता भूषण को, विक्रम सीट से अनिल कुमार और युवा कांग्रेस के नेता ललन कुमार को सुल्तानगंज से टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने वर्तमान विधायक प्रतिमा दास को वैशाली जिले की राजापाकड़ सीट से फिर से मौका दिया है।
भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में कल भारत…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की…
ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी कर्मचारियों और कई अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों को नौकरी जाने के…
नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिन…
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज…
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया…