भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2026 में 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान की प्रधानमंत्री सुश्री सानाए ताकाइची की हालिया भारत यात्रा के दौरान उनके साथ हुई विस्तृत चर्चाओं को याद किया और भारत व जापान के बीच रक्षा सहयोग में लगातार बनी गति की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में शांति, स्थिरता एवं समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत-जापान रक्षा व सुरक्षा सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विशेष रूप से सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए, रक्षा क्षेत्र में जापान द्वारा भारतीय कंपनियों और स्टार्ट-अप्स के साथ साझेदारी के अवसरों को रेखांकित किया।
रक्षा मंत्री कोइजुमी ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी और भारत के साथ संबंधों को और गहरा करने के प्रति जापान सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया।
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…
सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…
भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…