भारत

जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा और रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

भारत यात्रा पर आए जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा और रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा की कल नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात हुई। इस दौरान द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान की साझेदारी हिंद-प्रशांत और उससे आगे के क्षेत्रों में शांति और समृद्धि को बढ़ावा दे रही है।

जापान के दोनों मंत्री तीसरी भारत-जापान टू प्‍लस टू विदेश और रक्षा मंत्रियों की आज शाम होने वाली बैठक के लिए कल नई दिल्‍ली पहुंचे। भारत आने से पहले जापान की विदेश मंत्री कामिकावा ने कहा कि भारत का सामरिक महत्व जितना अधिक अब है उतना पहले कभी नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि भारत एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाले हिंद महासागर के गलियारे के केन्द्र में स्थित है। वह मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की अवधारणा को साकार करने के मामले में महत्वपूर्ण साझेदार है।

उन्होंने यह भी कहा कि टू प्‍लस टू बैठक में दोनों मंत्री कानून व्‍यवस्‍था पर आधारित खुली और मुक्त अंतरराष्ट्रीय व्‍यवस्‍था कायम करने और उसे मजबूत करने के संबंध में रणनीतिक माहौल के बारे में विचार रखेंगे। साथ ही, वे रक्षा संबंधी मामलों में आगे और अधिक सहयोग बढ़ाने की पुष्टि करेंगे।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

4 घंटे ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

4 घंटे ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

6 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

6 घंटे ago