भारत

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी – थिंक 2024 में जयपुर का जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल बना विजेता

भारतीय नौसेना ने 08 नवंबर, 2024 को भारत की उन्नति और ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण का उत्सव मनाते हुए थिंक 2024 प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आयोजन एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी के सुरम्य नालंदा ब्लॉक में किया गया, जो भारत की समुद्री विरासत एवं उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रतीक है और इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए एक आदर्श स्थान है। स्कूली बच्चों, नौसेना कर्मियों व उनके परिवारों, भूतपूर्व सैनिकों, विशिष्ट अतिथियों और भारतीय नौसेना अकादमी के प्रशिक्षुओं सहित दर्शकों के एक जीवंत वर्ग ने इस रोमांचक आयोजन को देखा। यह एक मानसिक परीक्षा थी, क्योंकि इसमें भाग लेने वाली टीमों ने प्रश्नोत्तरी के एक रोमांचक सफर को तय किया, जिसने दर्शकों को लगातार बांधे रखा।

जयपुर का जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल इस प्रतिष्ठित थिंक 2024 ट्रॉफी के लिए हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विजेता बना, जबकि चेन्नई का बी वी भवन विद्याश्रम उपविजेता रहा। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और नौसेना कल्याण एवं आरोग्य संघ (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष शशि त्रिपाठी ने विजेताओं, प्रतिभागियों तथा इस उल्लेखनीय आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया।

थिंक 2024 ने भारत के प्रतिभाशाली मस्तिष्क वाले युवाओं की असाधारण प्रतिभा को प्रदर्शित किया और बौद्धिक आदान-प्रदान तथा प्रतिस्पर्धा के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान किया। यह प्रतियोगिता एक प्रश्नोत्तरी से कहीं अधिक है और वास्तव में यह प्रतिस्पर्धा, युवाओं तथा ‘विकसित भारत’ में भारतीय नौसेना के योगदान का प्रमाण है। जैसे-जैसे भारत विकास की ओर अपनी यात्रा जारी रखेगा, वैसे-वैसे थिंक जैसी पहल भविष्य का नेतृत्व करने वाले युवाओं के मस्तिष्क को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती तथा और साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना का बढ़ावा देगी तथा नौसेना की जीवन शैली अपनाने को प्रेरित करेगी।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

5 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

7 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

7 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

7 घंटे ago