भारत

झारखंड भाजपा ने आज अगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र के पंच प्रण जारी किए

झारखंड भाजपा ने आज अगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र के पंच प्रण जारी किए। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह-प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा की उपस्थिति में संक्षिप्त घोषणापत्र जारी करते हुए राज्य भाजपा प्रमुख बाबूलाल मंराडी ने कहा कि राज्य की हर महिला को “गोगो दीदी योजना” के तहत हर महीने दो हजार एक सौ रुपये दिए जाएंगे।

दो त्यौहारों के अवसर पर सभी परिवारों को पांच सौ रूपये में एक एलपीजी सिलेंडर और दो निशुल्क सिलेंडर दिए जाएंगे। बेरोजगार स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को दो वर्ष तक प्रत्येक महीने दो हजार रूपये दिए जाएंगे। उन्‌होंने कहा कि पांच वर्षों में पांच लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। दो लाख 87 हजार खाली सरकारी पदो पर भर्ती समयबद्ध तरीके से की जायेगी।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

10 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

10 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

10 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

12 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

13 घंटे ago