भारत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची में राजभवन में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुल ग्यारह मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह और कांग्रेस के चार तथा आरजेडी से एक मंत्री शामिल हैं।

आज के मंत्रिमंडल विस्तार में दो महिलाओं को शामिल किया गया है। जेएमएम कोटे से सुदिव्य कुमार चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, दीपक बिरुआ और हफीजुल हसन और रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस से राधा कृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह और शिल्पा नेहा तिर्की मंत्री बनाए गए हैं। आरजेडी से संजय प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई।

हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Editor

Recent Posts

भारत और न्यूज़ीलैंड का व्यापार समझौता-एफटीए आज विजयादशमी के अवसर पर लागू

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड…

2 मिनट ago

भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय विद्युत इंटरकनेक्शन पहल पर चर्चा की

ऊर्जा मंत्रालय में सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय में विद्युत…

5 मिनट ago

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ के पांचवें संस्करण की शुरुआत तिरुवनंतपुरम में हुई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2026 का पांचवां संस्करण आज से…

17 मिनट ago

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में पारित प्रस्तावों को खारिज किया

भारत ने बगदाद में 17 और 18 अक्तूबर को हुई इस्लामिक सहयोग संगठन-ओआईसी के विदेश…

14 घंटे ago

भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 300 गीगावाट के पार

भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से संचालित बिजली उत्पादन की क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार…

14 घंटे ago

सीसीपीए ने विनियमित एवं खतरनाक विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन सूचीबद्धता, होस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री को सुगम बनाने के खिलाफ कार्रवाई की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम,…

14 घंटे ago