भारत

झारखंड में जेएमएम के नेतृत्‍व में इंडिया ब्‍लॉक की सत्‍ता में वापसी

झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों में से सत्तारूढ़ इंडिया ब्‍लॉक में शामिल दलों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा को 34, कांग्रेस को 16 और राष्‍ट्रीय जनता दल को चार सीटों पर जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने 21 सीटें जीतीं हैं। अन्‍य के खाते में छह सीटें गई हैं।

झारखंड में सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंडिया ब्लॉक के नवनिर्वाचित विधायक आज अपना नेता चुनने के लिए रांची में बैठक करेंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस आरजेडी और सीपीआई एमएल के नवनिर्वाचित विधायक आज की बैठक में शामिल होंगे। हेमंत सोरेन को इंडिया ब्लॉक के विधायक दल का नेता चुना जाना तय माना जा रहा है। इसके बाद हेमंत सोरेन नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 81 सदस्यों की झारखंड विधानसभा में इंडिया ब्लॉक को 56 सीटों पर सफलता मिली जबकि एनडीए को 24 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को एक सीट पर कामयाबी मिली।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल असम का दौरा करेंगे; गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…

50 सेकंड ago

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

6 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

6 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

6 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

6 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

6 घंटे ago