केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने का सफर एक आकांक्षा नहीं है, बल्कि एक साझा राष्ट्रीय मिशन है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत मिशन समावेशी, टिकाऊ और नवाचार आधारित विकास के दृष्टिकोण से प्रेरित है।
अमरीका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में आज अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि यह भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक प्रासंगिकता का संकेत है।
निर्मला सीतारामन ने कहा कि भारत में किए गए कुछ काम उल्लेखनीय हैं और इसका एक उदाहरण डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और इसकी सफलता है। भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय स्वतंत्रता बढ़ाने पर वित्त मंत्री ने कहा कि भारत बदल रहा है और भारतीय महिलाएं भी बदल रही हैं।
इससे पहले, निर्मला सीतारामन ने सैन फ्रांसिस्को में गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थॉमस कुरियन और उनकी टीम से मुलाकात की।
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…