खेल

JSSPS कैडेट बाबूलाल हेम्ब्रोम ने IWF वर्ल्ड यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक प्राप्त किए

झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के कैडेट बाबूलाल हेम्ब्रोम ने आईडब्ल्यूएफ वर्ल्ड यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक प्राप्त किए। पेरू के लीमा में आयोजित इस चैंपियनशिप में बाबूलाल ने 49 किलोग्राम के स्नैच और क्लीन व जर्क वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) को सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड ने अपना समर्थन दिया है। यह पहल कंपनी ने कोयला उत्पादक राज्यों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने को लेकर अपने प्रयास के तहत की है। रांची के इस प्रतिष्ठित परिसर में लगभग 500 खिलाड़ी औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

बाबूलाल की यह उपलब्धि कोयला उत्पादक राज्यों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सीसीएल और कोयला मंत्रालय के प्रयासों की पुष्टि करती है। इसके अलावा कोयला मंत्रालय की सीएसआर पहल के तहत 7 सहायक कंपनियों में से हर एक में “खेल उत्कृष्टता केंद्र” स्थापित करने की योजना है।

Editor

Recent Posts

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

3 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘अभ्यास तरंग शक्ति-2026’ के परिचालन चरण की शुरुआत की

भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

8 घंटे ago