महाकुंभ में हुए हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग आज प्रयागराज पहुंच गया। आयोग के सदस्य संगम घाट का दौरा कर घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच करेंगे। बुधवार को महाकुंभ के संगम क्षेत्र में हुए हादसे में 30 लोगों की जान चली गई और 60 लोग घायल हो गए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की सिफारिशों के साथ आयोग एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने भी कल महाकुंभ में संगम घाट का दौरा कर घटना क्षेत्र का निरीक्षण किया।
आगामी बसंत पंचमी को होनेवाले तीसरे अमृत स्नान के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने, मेला प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि वे जीरो एरर व्यवस्था सुनिश्चित करे। इसके अलावा सर्वाधिक भीड़ वाले इलाके में, ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा बल के साथ मौजूद रहने को कहा गया है। वहीं बॉर्डर एरिया में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की जायेगी। अमृत स्नान के दौरान संगम नोज पर अत्यधिक भीड़ को रोकने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इसके अलावा कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और डायवर्जन प्लान को लागू किया जाएगा। वहीं अमृत स्नान के दिन कोई भी वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…