भारत

महाकुंभ में हुए हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग आज प्रयागराज पहुंचा

महाकुंभ में हुए हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग आज प्रयागराज पहुंच गया। आयोग के सदस्य संगम घाट का दौरा कर घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच करेंगे। बुधवार को महाकुंभ के संगम क्षेत्र में हुए हादसे में 30 लोगों की जान चली गई और 60 लोग घायल हो गए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की सिफारिशों के साथ आयोग एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने भी कल महाकुंभ में संगम घाट का दौरा कर घटना क्षेत्र का निरीक्षण किया।

आगामी बसंत पंचमी को होनेवाले तीसरे अमृत स्नान के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने, मेला प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि वे जीरो एरर व्यवस्था सुनिश्चित करे। इसके अलावा सर्वाधिक भीड़ वाले इलाके में, ज्यादा से ज्यादा वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा बल के साथ मौजूद रहने को कहा गया है। वहीं बॉर्डर एरिया में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की जायेगी। अमृत स्नान के दौरान संगम नोज पर अत्यधिक भीड़ को रोकने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इसके अलावा कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और डायवर्जन प्लान को लागू किया जाएगा। वहीं अमृत स्नान के दिन कोई भी वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

4 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

6 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

6 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

7 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

7 घंटे ago