छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है। इसे खरना के नाम से जाना जाता है। आज के दिन श्रद्धालु सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला उपवास रखते हैं। सूर्यास्त के समय सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। चार दिवसीय छठ पूजा कल नहाय-खाय के साथ शुरू हुई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महापर्व छठ के दौरान मनाए जाने वाले एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान ‘खरना’ के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन पर्व से जुड़े कठिन व्रत और अनुष्ठानों का पालन करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर छठी मइया को समर्पित एक भक्तिमय गीत भी साझा किया।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “आप सभी को महापर्व छठ की खरना पूजा की असीम शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को सादर नमन! श्रद्धा और संयम के प्रतीक इस पावन अवसर पर गुड़ से तैयार खीर के साथ ही सात्विक प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा रही है। मेरी कामना है कि इस अनुष्ठान पर छठी मइया हर किसी को अपना आशीर्वाद दें।
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…