मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 समारोह के अनुसरण में, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 27 अगस्त, 2024 से 30 अगस्त, 2024 तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में “खेल उत्सव 2024” का आयोजन किया।
अपने पहले संस्करण में मंत्रालय ने चार खेलों अर्थात क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में टूर्नामेंट आयोजित किए। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मंत्रालय के 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण जोश और उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए। मंत्रालय का लक्ष्य खेल उत्सव के आगामी संस्करणों में और अधिक खेलों को शामिल करना है।
मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी का वितरण समारोह 4 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन के पत्र सूचना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। ट्रॉफी वितरण समारोह के अवसर पर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती…
ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित…
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…