insamachar

आज की ताजा खबर

Khelo India Beach Games
खेल

खेलो इंडिया समुद्र तटीय खेल 2026 आज से दीव के घोगला तट पर शुरू

खेलो इंडिया समुद्र तटीय खेल आज से दीव के समुद्री तट घोगला पर शुरू हो रहे हैं। इसका आयोजन केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव कर रहे हैं। दस जनवरी तक खेले जाने वाले इन आठ खेलों में 21 सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। समुद्र तटीय फुटबॉल, वॉलीबॉल, सेपक टकरा, कबड्डी, पेंचक सिलाट और ओपन वॉटर स्विमिंग छह पदक वाले खेल हैं, जबकि मल्लखंब और रस्साकशी गैर-पदक स्पर्धाएं होंगी। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया बीच गेम्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *