भारत

किर्गिस्तान: बिश्केक में भारतीय मिशन ने भारत के छात्रों को घरों में ही रहने की सलाह दी

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थानीय लोगों और विदेशियों के बीच कथित झड़प के मद्देनजर भारत ने शनिवार को वहां रह रहे भारतीय छात्रों को अपने घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है। मध्य एशियाई देश में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह भारतीय छात्रों के संपर्क में है और स्थिति अब ‘‘शांत’’ है। मिशन ने शहर में रह रहे भारतीय छात्रों को घर के अंदर रहने का परामर्श दिया है। किर्गीस्‍तान में भारतीय दूतावास ने विद्यार्थियों के लिए आपातकालीन नंबर 0 5 5 5 7 1 0 0 4 1 जारी किया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय छात्रों को भारतीय दूतावास के साथ नियमित संपर्क में रहने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिश्केक में भारतीय छात्रों के कुशल-क्षेम पर नजर रखी जा रही है। अब स्थिति शांत बताई जा रही है। मैं छात्रों को दूतावास के नियमित संपर्क में रहने की सलाह देता हूं।’’

किर्गिस्‍तान के बिश्‍केक में पिछले कुछ दिनों से हिंसक घटनाएं हो रही हैं, जिनमें पाकिस्‍तान के पांच विद्यार्थियों की मृत्‍यु हो गई और कई घायल हो गए। यह घटना 13 मई को एक छात्रावास में पाकिस्‍तानी विद्यार्थियों के साथ विवाद के बाद शुरू हुई थी और इसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। अराजकता के माहौल के बीच पाकिस्‍तानी विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि पाकिस्‍तानी दूतावास या स्‍थानीय अधिकारियों से उन्‍हें कोई मदद नहीं मिली।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

7 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

7 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

7 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

10 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

10 घंटे ago