भारत

उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों से कई जिलों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश जारी

उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों से कई जिलों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश जारी है। लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में बारिश के लिए रेड अलर्ट और शेष जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और चौबीसों घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

धराली में आपदा है। रूद्रप्रयाग के कई स्‍थानों पर आपदा है, उत्‍तरकाशी के श्‍यामा कटनी में, बागेश्‍वर में, पिथौरागढ़ में, उद्यमसिंह नगर और हरिद्वार में अनेक स्‍थानों में जलभराव है। देहरादून में है, टिहरी के घनशाली क्षेत्रों में भी बादल फटा है। ऐसे समय में हमारी सरकार, हमारे सभी जनप्रतिनिधि का कर्तव्‍य है कि हम सब आपदा पीडि़तों के साथ खड़े हो।

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया, उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में रेड अलर्ट या ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह 9 जिलों में रेड अलर्ट और 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट था। लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर जलभराव की सूचना मिली है। जलभराव से बचने के लिए हमने बैठकें कीं और सभी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, जिसमें नावों की व्यवस्था, जल पुलिस, NDRF और SDRF की तैनाती शामिल थी; सभी को सूचित किया गया और जिलों द्वारा तैयारी की गई। इसलिए किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। चमोली जिले में एक पुल टूटने की सूचना मिली है और जानकारी मिली है। वहां कार्रवाई की जा रही है। राज्य में अब स्थिति सामान्य है और सभी सतर्क हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में हैं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

2 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

3 घंटे ago