उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों से कई जिलों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश जारी है। लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में बारिश के लिए रेड अलर्ट और शेष जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और चौबीसों घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
धराली में आपदा है। रूद्रप्रयाग के कई स्थानों पर आपदा है, उत्तरकाशी के श्यामा कटनी में, बागेश्वर में, पिथौरागढ़ में, उद्यमसिंह नगर और हरिद्वार में अनेक स्थानों में जलभराव है। देहरादून में है, टिहरी के घनशाली क्षेत्रों में भी बादल फटा है। ऐसे समय में हमारी सरकार, हमारे सभी जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि हम सब आपदा पीडि़तों के साथ खड़े हो।
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया, उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में रेड अलर्ट या ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह 9 जिलों में रेड अलर्ट और 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट था। लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर जलभराव की सूचना मिली है। जलभराव से बचने के लिए हमने बैठकें कीं और सभी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, जिसमें नावों की व्यवस्था, जल पुलिस, NDRF और SDRF की तैनाती शामिल थी; सभी को सूचित किया गया और जिलों द्वारा तैयारी की गई। इसलिए किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। चमोली जिले में एक पुल टूटने की सूचना मिली है और जानकारी मिली है। वहां कार्रवाई की जा रही है। राज्य में अब स्थिति सामान्य है और सभी सतर्क हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में हैं।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…