देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्य, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ और जम्मू-कश्मीर में तेज वर्षा हो सकती है।
अगले पांच दिनों के दौरान देश के दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। निचले तथा मध्य क्षोभमंडल का स्तर ऊंचाई पर दक्षिण-पश्चिम की ओर रहने के साथ झारखण्ड, इससे सटे उत्तरी ओडिशा और छत्तीसगढ में चक्रवातीय प्रभाव बना हुआ है जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान इस क्षेत्र में कम दबाव बनने की संभावना है।
इस बीच, दिल्ली के कुछ हिस्सों में कल शाम बहुत हल्की वर्षा हुई और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी दिल्ली में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली की यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…