यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस-यूपीआई उपयोगकर्ता अब एक दिन में 10 लाख रुपये तक के व्यक्ति-से-व्यापारी लेनदेन कर सकते हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम-एनपीसीआई ने निर्धारित श्रेणियों में व्यक्ति-से-व्यापारी लेनदेन के लिए एकल लेनदेन सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।
एनपीसीआई ने पिछले महीने प्रति लेनदेन सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया था, जबकि अधिकांश मामलों में कुल सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक कर दिया गया है। हालाँकि, व्यक्ति-से-व्यक्ति लेन देन की सीमा एक लाख रुपये प्रति दिन पर बरकरार रहेगी। वहीं, क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान अब प्रति लेनदेन 5 लाख रुपये तक किया जा सकता है, जो एक दिन में अधिकतम 6 लाख रुपये हो सकता है। एनपीसीआई ने यूपीआई सीमा में यह संशोधन उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान को सरल और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए किया गया है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…