दिल्ली, फरीदाबाद और गुडगांव में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कल शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दुकानें शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान लाइसेंस प्राप्त रेस्टोरेंट और बार में भी शराब पर पाबंदी होगी। अगले महीने की चार तारीख को होने वाली मतगणना के दौरान भी इन इलाकों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल मतदान होगा। लोकसभा की 7 सीटों के लिए 162 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में कुल एक करोड़ 52 लाख मतदाता हैं जिनमें से लगभग 82 लाख पुरुष और 70 लाख महिला मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 13 हजार 637 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 70 मतदान केंद्र होंगे, जिनका संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। पहली बार, प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में एक मतदान केंद्र की बनाया गया है। जिसका प्रबंध विकलांग मतदान कर्मी द्वारा किया जाएगा। वहीं दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा बुजुर्ग मतदाताओं को आनेजाने की मुफ्त सुविधा प्रदान की जा रही है। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर प्राप्त व्यवस्था की गई है।
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…