भारत

Lok Sabha Elections 2024 के तीसरे चरण का मतदान जारी

Lok Sabha Elections 2024 के तीसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहें।

तीसरे चरण में गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्‍तर प्रदेश की 10, मध्‍य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4, गोवा और दादरा तथा नगर हवेली और दमन की 2-2 सीट पर वोट डाले जा रहे है।

लगभग 18 लाख 50 हजार मतदानकर्मी एक लाख 85 हजार मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। इस चरण में 17 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल कर सकते हैं जिनमें 8 करोड़ 85 लाख पुरुष और 8 करोड़ 39 लाख महिला मतदाता हैं। इस चरण में 1331 उम्‍मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का निर्णय होगा। इस चरण में बडी संख्‍या में विदेशी प्रतिनिधि भारत के मतदान प्रक्रिया और प्रबंधन को देखेंगे। 23 देशों के 75 प्रतिनिधि अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम के तहत 6 राज्यों में मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

7 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

7 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

7 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

7 घंटे ago