भारत

लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण का मतदान जारी, 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए डाले जा रहे हैं वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आज छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्‍ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी आज मतदान हो रहा है। सुचारू और पारदर्शी मतदान के लिए 94 हजार 732 मतदान केंद्रों पर 9 लाख 47 हजार से अधिक मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर सभी प्रबंध किए हैं। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त छाया, पीने का पानी, रैंप, शौचालय, व्हीलचेयर से लेकर बिजली तक की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बुजुर्गों और विकलांग व्यक्तियों सहित प्रत्येक मतदाता आसानी से अपना वोट डाल सके। संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और राज्यों से कहा गया है कि वे गर्मी को देखते हुए पर्याप्त प्रबंध करें।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

17 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

17 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

17 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

17 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

21 घंटे ago