भारत

लोकसभा चुनाव: आखिरी चरण में आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों के लिए 1 जून को होगा मतदान

लोकसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्ति की ओर पहुंच रहा है। आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों के लिए 7वें और अंतिम चरण का मतदान कल होगा। इस चरण में उत्‍तर प्रदेश की 13 सीटें, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 09, बिहार की 08, ओडिशा की 06, हिमाचल प्रदेश की 04, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की एक सीट के लिए मतदान होगा। मतदान कल सुबह सात बजे शुरू होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी और अनुराग ठाकुर तथा कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य सिंह और टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी सहित प्रमुख नेताओं का राजनीतिक भाग्य कल ईवीएम में बंद हो जाएगा। इन क्षेत्रों में निर्बाध और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने व्यापक प्रबंध किए हैं। मतदान केन्द्रों पर शेड, पेयजल, शौचालय, व्‍हील चेयर और बिजली की उचित व्यवस्था की गई है।

राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और राज्य के अधिकारियों को भीषण गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। किसी प्रकार की घटना से निपटने के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गई है ताकि मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया जा सके।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

1 मिनट ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

7 मिनट ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

9 मिनट ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

20 मिनट ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

28 मिनट ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago