भारत

लोकसभा अध्यक्ष ने नए आयकर विधेयक की जांच के लिए 31 सदस्यीय प्रवर समिति का गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नए आयकर विधेयक की जांच के लिए 31 सदस्‍यों की प्रवर समिति का गठन किया है। समिति के सभापति भारतीय जनता पार्टी के सांसद बैजयंत पांडा होंगे। समिति अगले सत्र के पहले दिन अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत करेगी।

आयकर विधेयक-2025 बृहस्‍पतिवार को लोकसभा में पेश किया गया था। इसका उद्देश्‍य आयकर से संबंधित कानून को मजबूत करना और उसमें सुधार लाना है। वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने विधेयक पेश करते हुए लोकसभा अध्‍यक्ष से विधेयक के प्रारूप को प्रवर समिति को भेजने का अनुरोध किया था। उन्‍होंने कहा था कि नए कानून में वर्तमान आयकर अधिनियम की तुलना में कम खण्‍ड और अध्‍याय होंगे। इस कानून को सरल बनाया गया है ताकि सामान्‍य लोग इसे समझ सके।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago