अंतर्राष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ-आईपीयू की 149वीं बैठक में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ-आईपीयू की 149वीं बैठक में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश सिंह, दोनों सदनों के महासचिव और कई अन्य सांसद शामिल हैं।

यह बैठक आज से शुरू होगी और 17 अक्‍तूबर को सम्‍पन्‍न होगी। श्री बिड़ला शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग विषय पर सभा को संबोधित करेंगे। वह आईपीयू की गवर्निंग काउंसिल की बैठकों में भाग लेंगे। श्री बिरला कल जिनेवा में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। वह अन्‍य देशों के संसद अध्‍यक्षों के साथ भी मुलाकात करेंगे। अंतर-संसदीय संघ में 180 सांसद और 15 सह-सदस्य हैं। इसके सदस्य देशों में चीन और इंडोनेशिया के अलावा काबो वेर्दे, सैन मैरिनो और पलाऊ जैसे छोटे देश भी शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू…

3 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज लखनऊ में

क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला…

3 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन दोहराया

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।…

3 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के…

3 घंटे ago

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीट और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट…

3 घंटे ago

भारत-जापान संयुक्त ऋण तंत्र (जेसीएम) के लिए परिचालन नियमावली का संयुक्त रूप से शुभारंभ

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो और तत्कालीन सचिव (एमओईएफसीसी), तन्मय कुमार ने नई…

4 घंटे ago