insamachar

आज की ताजा खबर

Opposition gives notice of no-confidence motion against Lok Sabha Speaker Om Birla
भारत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होने तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैतिक आधार पर यह निर्णय लिया है कि वे विपक्ष द्वारा उनके विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होने तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे। विपक्ष ने कल ओम बिरला के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया, जिसे लोकसभा के महासचिव को सौंपा गया है। लोकसभा सचिवालय सूत्रों के अनुसार, इस नोटिस की नियमों के अनुसार जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस नोटिस पर कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और वामपंथी दलों सहित विपक्षी दलों के 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *