भारत

भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा ओडिशा के पुरी में आज से

ओडिसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस प्रसिद्ध उत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा विग्रह रथों में सवार होकर दर्शन देते हैं। इस वर्ष इस उत्सव में 13 लाख भक्‍त शामिल होंगे।

महाप्रभु के नवयौवन दर्शन के बाद कल प्रभु जगन्नाथ के नंदिघोष, श्री बलभद्र के तालध्वज और देवी सुभद्रा की दर्पदलन रथ को सिंहद्वार के सम्मुख लाया गया है। आज थोड़ी देर बाद पहंडी से भगवानों को रथ में विराजमान किया जाएगा। उसके बाद अन्य नीतिकांति सम्पन्न होगी। दोपहर को करीब 4 बजे से रथ खींचे जाएंगे। इस दौरान प्रभु अपनी मौसी के घर नौ दिनों की यात्रा में निकलेंगे।

जय जगन्नाथ के उद्घोष से एक बार फिर पुरी गूंज रहा है। लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पर्व के साक्षी बनने पुरी पहुंचे हैं। रथयात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। इसके साथ ड्रोन और एआई कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं लोगों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाने के लिए डाक्टरों को तैनात किया गया है। श्रीमंदिर प्रशासन की तरफ श्रद्धलुओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

2 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago