भारत

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित जल पीने से से उत्‍पन्‍न स्थिति की समीक्षा की

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित जल पीने से से उत्‍पन्‍न स्थिति की समीक्षा की। उन्‍होंने कल शाम अस्‍पतालों का दौरा किया और प्रभावित मरीज़ों से मुलाकात की। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं करेगी और भविष्‍य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

इंदौर जिले के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से लोगों के बीमार पड़ने की घटना पर कल देर शाम मीडिया से चर्चा मे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि अब तक 40 हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें दो हजार चार 56 लोगों में संदिग्ध लक्षण पाए गए। इनमें से दो सौ बारह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें 50 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि एक सौ 62 मरीजों का इलाज अभी जारी है।

मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावितों को नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही नगर निगम को पर्याप्त अमला और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति के लिए अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था की जा रही है और जहां–जहां लीकेज की समस्या पाई गई है। उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

9 घंटे ago