भारत

मध्‍य प्रदेश सरकार ने संभागों, जिलों और तहसील के सीमांकन के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया

मध्य प्रदेश में संभागों, जिलों और तहसीलों का नए सिरे से सीमांकन किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन किया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सरकार ने कहा है कि जन सामान्य की सुविधा और बेहतरी के उद्देश्य से जिले और संभाग की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग का गठन किया है। आयोग का अध्यक्ष रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि आम लोग इस आयोग को अपने क्षेत्र की प्रशासनिक संरचना को लेकर सुझाव दे सकेंगे।

जिले तो बढ़ गये हैं, लेकिन तो जिलों की अपनी अपनी सीमाएं कई लोगों को बहुत दूर जाना पड़ता है जिला मुख्‍यालय जबकि जिला बहुत पास हैं उनके ऐसे कई विसंगतिपूर्ण व्‍यवस्‍था के लिए हमने परिसीमन आयोग एक नया बनाया है। इस परिसीमन आयोग के माध्‍यम से नजदीक के जिले से जुडवाकर करके जनता के बेहतर के लिए जो अच्‍छा हो सकता है वो जरूर करना है।

मध्यप्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य का क्षेत्रफल अधिक है परंतु जिला और संभागों की सीमाओं के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सीमाओं का पुनर्निर्धारण करना पड़ रहा है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

8 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

9 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

9 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

9 घंटे ago