मध्य प्रदेश सरकार ने वन्यजीवों के हमले में मारे जाने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है। उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के पास हाथी के हमले में दो व्यक्तियों की मृत्यु के एक दिन बाद यह घोषणा की गई है। वन विभाग ने उस हाथी को पकड लिया है जिसके हमले में ये दो व्यक्ति मारे गए थे।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश में राजस्तरीय हाथी टास्क फोर्स गठित करने का ऐलान किया है।
हाथी मित्र के भी एक दल बनाने का निर्णय किया ताकि बफर क्षेत्र में ग्रामीण समुदाय की भागीदारी हाथी और मानव के साथ को स्थाई कर सके उनको सुनिश्चित कर सके ताकि यह एक दूसरे के साथ जीना सीखना पड़ेगा और जो घटना घटी है उसमें हमने जनहानि को लेकर भी आठ लाख रुपया प्रति व्यक्ति जो हम देते थे उसकी बजाय 25 लाख रुपये प्रति व्यक्ति भी आरंभ करने का निर्णय किया है।
इसके अलावा किसानों की फसलों को बचाने के लिए सोलर फेंसिंग किसानों को कृषि के अलावा कृषि वानिकी और अन्य वैकल्पिक कार्यों से जोड़ने तथा कर्नाटक, केरल, असम और राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज को अपने जैसे विभिन्न कदम भी उठाए जाएंगे।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…