महाराष्ट्र सरकार ने गृह मंत्री अमित शाह से पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे की सीबीआई जांच का अनुरोध किया
महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछले महीने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना की सीबीआई जांच का आदेश देने का आग्रह किया है। कल मुम्बई में एक संवाददाता सम्मेलन में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति सरकार विमान दुर्घटना से संबंधित सभी शंकाओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेगी।
देवेंद्र फडणवीस ने आगे बताया कि उन्हें भाजपा की सहयोगी पार्टी जेएनसीपी से अजीत पवार विमान दुर्घटना के सीबीआई जांच की मांग वाला पत्र मिला है और उन्होंने इस बारे में गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की है। डीजीसीए और राज्य सीआईडी द्वारा चल रही जांच के अलावा अब सीबीआई जांच भी होगी।





